जम्मू : लेह में जांस्कर नदी पर बर्फ के ऊपर पानी बहने के बाद, चादर ट्रेक पर 41 ट्रेकर को बचा लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने भी खराब मौसम के कारण अगले दो दिनों के लिए चादर ट्रेक को अस्थायी रूप से बंद किये जाने की घोषणा की है।
लेह जिले के मजिस्ट्रेट सचिन कुमार वैश्य ने कहा, ‘‘बर्फ के ऊपर पानी के बहाव के कारण ट्रेकर टिब और नेयार्क शिविरों के बीच फंस गए थे, जिन्हें बचा लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘वे सभी सुरक्षित हैं और जिला प्रशासन द्वारा उनकी सुरक्षा और निकासी के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



