बनिहाल : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को पहाड़ी से लुढ़ककर एक बहुत बड़ा शिलाखंड जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मालवाहक वाहन पर गिर गया , जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इस घटना की वजह से यातायात प्रभावित रहा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में चालक सहित वाहन में बैठे तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ समय बाद, इस क्षेत्र में भूस्खलन हुआ, लेकिन राजमार्ग से मलबे को तुरंत साफ कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



