जम्मू : दक्षिण कश्मीर के हिमालय में 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी अमरनाथ गुफा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए 2,513 श्रद्धालुओं जत्था आज जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने कहना है कि CRPF के सुरक्षा घेरे में 1853 पुरुष, 550 महिलाएं और 100 साधू 78 वाहनों में सवार होकर अमरनाथ मंदिर के लिए आज सुबह बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए।
आज के जत्थे के साथ ही 28 जून को यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक 23,048 तीर्थयात्री और साधू अमरनाथ के लिए जम्मू से रवाना हो चुके हैं। गत शाम तक 90,045 श्रद्धालु दक्षिण कश्मीर की पहाड़ियों में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
यात्रा में पिछले 7 दिनों के दौरान मंदिर की ओर जाने वाले मागो पर 5 श्रद्धालुओं और ITBP के सहायक उप निरीक्षक की मौत हो चुकी है। सरकार ने पुलिस, सेना, BSF और CRPF समेत 35,000 से 40,000 सुरक्षाकर्मियों को तीर्थयात्रा के लिए तैनात किया है।
पिछले वर्ष यह अमरनाथ यात्रा 48 दिन की थी लेकिन इस वर्ष यह 40 दिन की होगी। तीर्थयात्रा 7 अगस्त (रक्षा बंधन) को श्रवण पूर्णिमा के दिन समाप्त होगी। लिद्दर घाटी में स्थित बाबा बर्फानी अमरनाथ गुफा मंदिर पहलगाम से 46 किलोमीटर और बालटाल से 14 km की दूरी पर है।


Download Android App
Download iOS App



