जम्मू-कश्मीर : कहासुनी के बाद एक पुलिसकर्मी ने अपने सहकर्मी की मारी गोली, मौत

Summary :

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक पुलिसकर्मी ने कहा सुनी होने के बाद अपने एक सहकर्मी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में कहासुनी के बाद एक पुलिसकर्मी ने अपने सहकर्मी की कथित तौर पर गोली मार दी। शनिवार को हुई घटना में घायल पुलिस कर्मी की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि शनिवार रात लगभग 11 बजे यह घटना हुई। उस समय दोनों जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास जखानी चौक में एक चौकी पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि चयन ग्रेड कांस्टेबल काका राम और विशेष पुलिस अधिकारी मनोहर लाल के बीच किसी मामले पर तीखी बहस हो गई। 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए, एक सैनिक घायल

लाल ने अपना आपा खो दिया और राम पर अपनी सर्विस राइफल से गोली चला दी। अधिकारियों ने बताया कि राम ने रविवार तड़के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि लाल को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। 

Desk Team