जम्मू क्षेत्र में सेना में ‘अग्निवीरों’ की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) ने बताया, ‘‘ सैन्य अग्निवीरों की भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पांच अगस्त को शुरू होगा और यह तीन सितंबर, 2022 को खत्म हो जाएगा।’’
उन्होंने कहा कि उधमपुर, राजौरी, पुंछ, रियासी, रामबण, डोडा, किश्तवार, जम्मू, सांबा और कठुआ के उम्मीदवारों के लिए सात अक्टूबर से जम्मू के संजवान सैन्य स्टेशन पर जोरावर स्टेडियम में यह भर्ती रैली होगी।


Download Android App
Download iOS App



