श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के एयर ऑफिसर कमांडिग एयर वाइस मार्शल पंकज मोहन सिन्हा ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से यहां शनिवार को मुलाकात की और उन्हें राज्य में वायु सेना की भूमिका और जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि एयर वाइस मार्शल ने राज्यपाल से राज भवन में मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने यहां वायु सेना द्वारा किए जा रहे पेशेवर काम की सराहना की।
आपको बता दे की कल जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील भद्रवाह घाटी में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत होने की घटना की शुक्रवार को निंदा की थी और पुलिस तथा प्रशासन को दोषियों को न्याय के दायरे में लाने का निर्देश दिया।
साथ ही लोगों से कानून को अपने हाथ में नहीं लेने तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया।


Download Android App
Download iOS App



