श्रीनगर :जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में शनिवार की सुबह सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ। इसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने 41 राष्ट्रीय राइफल के कैंप को निशाना बनाया है। हमला करने वाला एक मिलिटेंट ग्रुप था. सेना और दूसरी एजेंसियां उनकी तलाश कर रही हैं। पूरे इलाके को सीज कर दिया गया है और जांच की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के पूंछ में सेना की तरफ से भीषण फायरिंग हुई। इसमें एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सुबह 5 बजे से ये फायरिंग जारी है। इसके बाद प्रशासन ने पूरे इलाके में एलर्ट जार कर दिया है। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है और मुंहतोड़ जवाब दे रही है।


Download Android App
Download iOS App



