सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के दो ठिकाने को किया ध्वस्त , एक आतंकवादी गिरफ्तार

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार करते हुए आतंकियों के दो ठिकानों का पर्दाफाश किया तथा वहां से हथियार और गोला बारूद बरामद किया।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुपवाड़ के हंदवारा में राज्य पुलिस के विशेष अभियान दस्ते, 30 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाया था। इसी अभियान के दौरान एलईटी के उक्त उग्रवादी अफ्फाक अहमद भट्ट उर्फ अबु हुरारिया को गिरफ्तार किया जो पंडितपुरा का निवासी है।

प्रवक्ता ने बताया कि एलईटी उग्रवादी अबु माज को हथियारों और अन्य सामानों की आपूर्ति करने वाले भट्ट को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।’ उन्होंने बताया कि भट्ट की निशानदेही पर ही दो ठिकानों का पर्दाफाश किया गया और वहां से भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि बरामद हथियारों में एक पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, पिस्तौल की 11 गोलियां, दो वायरलेस सेट, एक वाईएसएमएस सेट, चार मोबाइल, एक यूबीजीएल थ्रोअर, एक यूबीजीएल ग्रेनेड, दो ए के मैगजीन, एके राइफल की 105 गोलियां, दो कम्पास, पांच बैट्री चार्जर, 48 बैट्रियां, एक फर्स्ट ऐड बॉक्स (पाकिस्तान में निर्मित), दो मानचित्र, दो बैग और अन्य सामान भी शामिल हैं। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें.

Desk Team