आतंकवादियों के खिलाफ दक्षिण कश्मीर में सेना का तलाशी अभियान जारी

Summary :

NULL

जम्मू कश्मीर में कुलगाम जिले के जंगलों में सेना का आतंकवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान आज चौथे दिन भी जारी रहा। सोमवार को सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया था और एक आतंकवादी मारा गया था। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जिसमें एक आतंकवादी घायल अवस्था में था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ऊंचे क्षेत्रों हिमपात और मैदानी इलाके में बारिश के बावजूद सेना के जवानों ने जिले के कुंड नावबुघ के जंगलों में तलाशी अभियान जारी रखा है।

इस बीच कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक(आईजीप) मुनीर अहमद खान ने पुष्टि की है कि जंगल में अभी भी तीन आतंकवादी छिपे हैं जिसमें एक विदेशी है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने घने जंगलों में अलग-अलग दिशाओं में व्यापक तलाशी अभियान चला रखा है। रात के समय किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए इस अभियान को स्थगित कर दिया जाता है और सुबह होते ही सुरक्षा बल फिर से तलाशी अभियान शुरू कर देते हैं।

सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली हैं कि दक्षिण कश्मीर के जंगलों में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्करे तैयबा के आतंकवादी छिपे हुए हैं।

Desk Team