बीजेपी ने सदन में आजादी का मुद्दा उठाने पर आज सदन में नेशनल कांफ्रेंस के एक विधान पार्षद से माफी की मांग की और विधान परिषद में हंगामा किया।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधान पार्षद सुरिन्दर अंबरदार की अगुवाई में भाजपा सदस्य उठ खड़े हुये और नेकां के विधायक शौकत अहमद गनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। हंगामे के बीच, उन्होंने नेकां विधान पार्षद से माफी मांगने की मांग की। इस मुद्दे पर उनकी नेकां के सदस्यों के साथ तकरार भी हो गई।
बाद में सभापति हाजी इनायत अली ने हस्तक्षेप किया और सदन को बताया कि गनी के शब्द कार्यवाही से हटा दिए गए हैं और सदस्यों को बैठ जाना चाहिए।
गनी ने कल जम्मू-कश्मीर विधानपरिषद में आजादी का मुद्दा उठाया जिस पर गुस्से में आकर भाजपा सदस्यों ने प्रदर्शन किया। बाद में अली ने नेकां सदस्य की टिप्पणी हटा दी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



