जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) की अलर्ट टुकड़ी ने पाकिस्तान के एक जासूसी ड्रोन को मार गिराया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने सुबह करीब 05.10 बजे रथुआ गांव में पानसर बार्डर आउटपोस्ट के समीप भारतीय सीमा क्षेत्र में एक ड्रोन को उड़ते देखा।

जवानों ने करीब आठ से नौ राउंड गोलियां चलायी और ड्रोन को क्षतिग्रस्त कर दिया।ड्रोन की तलाशी में एक एम-4 राइफल, सात एम-67 ग्रेनेड और चार बैटिरयां लगी पायी गयी। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं ।


Download Android App
Download iOS App



