सीबीआई ने 2 लोगों को फर्जी मामलों में किया गिरफ्तार

Summary :

NULL

जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दो व्यक्तियों को फर्जी तरीके से बैंकों से कर्ज लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के पुलिस अधीक्षक जेपी मिश्रा ने  बताया कि कुछ महीने पहले इंडियन बैंक की तरफ से कार के लिए कर्ज संबंधी शिकायत आयी थी।

इस शिकायत को आधार बनाकर जांच की गयी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि दो लोगों ने फर्जी दस्तावेज जमा करके बैंक से कर्ज लिया है।

खुफिया सूचना के आधार पर कल रात तालाब टिल्लो में छापेमारी की गयी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। श्री मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

Desk Team