सीजफायर उल्लंघन : भारतीय सेना ने तबाह किये पाकिस्तानी ठिकाने, जारी किया मिसाइल हमले का वीडियो

Summary :

भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के ठिकाने को उड़ा दिया। भारतीय सेना ने कुपवाड़ा सेक्टर के ठीक सामने पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर हमला किया है।

पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार सीजफायर नियमों का उल्लंघन किया जाता रहा है। हालांकि, भारतीय सेना भी सीजफायर का कड़ा जवाब देता रहा है। मगर फिर भी पाकिस्तान सीजफायर के नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा है। अभी हाल में ही बीते सोमवार जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लघंन किया गया। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के ठिकाने को उड़ा दिया। भारतीय सेना ने कुपवाड़ा सेक्टर के ठीक सामने पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर हमला किया है। 

बता दें, सोमवार रात पाकिस्तान सेना की ओर से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी की गई थी, जिसमें एक नागरिक की मौत भी हो गई और चार लोग घायल हो गए थे। पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार सीजफायर उल्लंघन करने के चलते भारतीय सेना यह हमला किया है।
 
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सेना सीजफायर का उल्लंघन इसलिए कर रही है, ताकि कश्मीरी घाटी में आतंकवादियों की घुसपैठ हो सके। 
इससे पहले पिछले महीने फरवरी को भी पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलीबारी की गई थी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था और तीन अन्य घायल हो गए थे।

Desk Team