वृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने 9.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कर की वसूली के लिए भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की चार में से तीन संपत्तियां कुर्क कर ली हैं। बीएमसी के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नीरव मोदी की चार में से तीन संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया में हैं। इनमें तीन वाणिज्यिक और एक आवासीय संपत्ति है। बीएमसी ने ईडी से पत्र लिखकर संपत्ति कर के बकायों का भुगतान जल्द से जल्द करने को कहा है।
बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नीरव मोदी की एक वाणिज्यिक संपत्ति मुंबई के लोवर परेल क्षेत्र के पेनिनसुला बिजनेस पार्क में है। दो अन्य वाणिज्यक संपत्तियां उपनगर कुर्ला की कोहिनूर सिटी में है। एक अलावा आवासीय संपत्ति कालीना में है।


Download Android App
Download iOS App



