पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आने वाला है पडोसी देश पाकिस्तान कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है वही आज एक बार फिर पाकिस्तानी बलों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू & कश्मीर के पुंछ तथा राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा से सटी अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी की।
रक्षा के एक प्रवक्ता ने कहा,‘‘ पाकिस्तान की सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे भीमभर गली सेक्टर में आज सुबह आठ बजकर 50 मिनट से छोटे हथियारों, स्वचलित हथियारों और मोर्टार बमों से बिना उकसावे की अंधाधुंध गोलाबारी शुरू कर दी।’’
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना इसका मजबूतीसे और प्रभावी तरीके से जवाब दे रही है। राजौरी में उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि पाकिस्तान के सैनिक सोमवार से राजौरी के मांजाकोट सेक्टर में तारकुंडी गली, लम्बी बाड़ी, खोरिनार, धर और पंजगरियान इलाकों में मोर्टार से गोलाबारी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि एहतियाती तौर पर राजौरी जिले के प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



