जम्मू कश्मीर विधान परिषद के अध्यक्ष हाजी इनायत अली ने आज सदन से विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लिया। सिंह ने इस साल 24 अक्तूबर को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ साथ विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।
उन्होंने 22 अक्तूबर को अपना इस्तीफा देने की घोषणा की और कहा कि उनके लिए यह संभव नहीं है कि वह जम्मू क्षेत्र की मांगों और आकांक्षाओं की उपेक्षा रखने वाली पार्टी के साथ बने रहे।
पीडीपी प्रमुख और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पिछले सप्ताह सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



