ये मामला जम्मू & कश्मीर के बारामूला जिले का है जहां एक मकान के भीतर एक व्यक्ति रहस्यमयी परिस्थिति में मृत पाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि पुराना बारामूला जिले के काजीहामा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आतंकवादियों की तलाश में एक खोज अभियान शुरू किया और इस इलाके के सभी लोगों को घरों से बाहर निकलने को कहा।
लेकिन एक व्यक्ति बिलाल अहमद को जब उसके परिजनों ने आवाज दी तो वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे मृत हालत में पाया। तुरंत उसके शव को अस्पताल पहुंचाया गया।
उसकी मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



