पाकिस्तान सुपर लीग के तीसरे चरण के लिये कल लाहौर में होने वाले प्लेयर्स ड्राफ्ट के लिये 500 क्रिकेटरों की सूची में करीब 200 विदेशी खिलाड़ी मौजदू होंगे। शीर्ष विदेशी खिलाड़ियों में क्रिस लिन, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, कार्लोस ब्रेथवेट, शेन वाटसन, ड्वेन ब्रावो, जिम्मी नीशाम, एंजेलो मैथ्यूज, मुस्तफिजुर रहमान, मिशेल मैक्लेनाघन, मिशेल जानसन, कोलिन मुनरो, ल्यूक रोंची, आदिल राशिद, वेन पार्नेल, तिसारा परेरा, राशिद खान और कोलिन इंग्राम शामिल हैं जो प्लेयर्स ड्राफ्ट में जगह बना सकते हैं।
तीसरी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में छठी फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस भी होगी। टीमों ने पहले ही तीसरे चरण के लिये अपने नौ खिलाड़ियों को रिटेन रखा है और वे प्लेयर्स ड्राफ्ट में एक प्लेटिनम, एक डायमंड, एक गोल्ड, दो सिल्वर और दो अमेजिंग खिलाड़ी चुनकर अपनी 16 खिलाड़ियों की टीम चुनेंगे। टीमें सप्लीमेंटरी दौर में चार खिलाड़ियों को चुन सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



