उधमपुर : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के यहां स्थित एक शिविर में मंगलवार को एक जवान ने आत्महत्या करने से पहले अपने सहकर्मियों पर कथित तौर पर गोलीबारी की जिससे एक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उधमपुर जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर स्थित सुई जाखड़ गांव में हुई।
प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांस्टेबल वी एन मूर्ति ने किसी बात पर विवाद होने के बाद आपा खो दिया और शिविर के भीतर अपने सहकर्मियों मोहम्मद तस्लीम और संजय ठाकरे पर गोली चला दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद मूर्ति ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को भी गोली मार ली।
तीन घायल जवानों को उधमपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से दो कांस्टेबलों- वी एन मूर्ति और मोहम्मद तस्लीम को मृत घोषित कर दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल संजय ठाकरे को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू के सेना अस्पताल में विशेष चिकित्सा के लिए भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस और सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



