पाकिस्तानी सेना द्वारा युद्ध विराम का उल्लंघन करने से रजौरी जिला स्थित नियंत्रण रेखा (एलओसी) बुधवार को एक नागरिक की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने यहां कहा, ‘आज (बुधवार) को मध्याह्न् 12 बजे के करीब पाकिस्तानी सेना ने नावशेरा सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें नावशेरा तहसील के दींग निवासी बोधराज (55 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।’
अधिकारी ने बताया, ‘भारतीय सैनिकों ने पकिस्तानी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया।’ आनंद ने बताया, ‘भारतीय सैनिकों ने घायल व्यक्ति का फौरन उपचार किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।’ उन्होंने कहा कि सेना के अधिकारियों ने मृतक के परिवार को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।


Download Android App
Download iOS App



