केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की और उन्हें यहां की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। राज भवन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक ने राज्यपाल को आंतरिक सुरक्षा प्रबंधन में अर्धसैनिक बल की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के लिए राज्यपाल ने सीआरपीएफ की प्रशंसा की और एडीजी को उन्होंने हर मोर्चे पर कड़ी निगरानी करने की सलाह दी है।
इसी बीच जम्मू-कश्मीर में महिला सुरक्षा एवं बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष वसुंधरा पाठक मसूदी ने भी राजभवन में मलिक से मुलाकात की। मसूदी ने उन्हें आयोग के कामकाज की जानकारी दी।


Download Android App
Download iOS App



