जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले में हुए ग्रेनेड धमाके में घायल हुए लोगों में शामिल एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवान की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को मध्य कश्मीर में गांदेरबल जिले के दुद्देरहमा इलाके में तौहीद चौक पर आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के दल को निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला किया था जिसमें बल के तीन जवान घायल हो गए थे।
अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों को यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनमें से 115वीं बटालियन में तैनात कांस्टेबल मृत्युंजय की बृहस्पतिवार को मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



