रक्षामंत्री कश्मीर दौरे पर, अब बच नही पाएगें आतंकी, सेना ने 18 गांव में शुरू किया सर्च आपरेशन

Summary :

NULL

नई दिल्ली: जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा जिले के लगभग 18 गांवों में सेना ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इस सर्च ऑपरेशन में सेना के साथ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) भी शामिल है। यह कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन सेना ने सोमवार सुबह से शुरू किया है और इसकी अधिक जानकारी का इंतजार है। आपको बता दें कि रक्षामंत्री रविवार को कश्‍मीर दौरे पर थीं और उन्‍होंने वहां सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की।

वहीं आतंकियों ने गुरुवार रात कम से कम आठ ऐसे लोगों को अगवा कर लिया था जिनके परिजन जम्मू कश्मीर पुलिस में काम करते हैं। हालांकि बाद में अगवा किये गए सभी लोगों को मुक्त कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया था कि आतंकियों ने शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग और अवंतीपुरा से कम से कम आठ लोगों को अगवा किया था।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपने कश्मीर दौरे के दौरान घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सैन्य अधिकारियों ने उन्हें रक्षा तैयारियों और घुसपैठ निरोधी ग्रिड के बारे में जानकारी दी। सेना के अधिकारियों ने कहा कि सीतारमण के साथ सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह भी दौरे में साथ थे। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा के अग्रिम इलाकों का दौरा किया। मौके पर मौजूद कमांडरों ने उन्हें रक्षा तैयारियों और घुसपैठ निरोधी ग्रिड के बारे में जानकारी दी।

Desk Team