जम्मू : भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, विक्रमादित्य सिंह और वकार रसूल के खिलाफ उधमपुर लोकसभा सीट पर मतदान के दिन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।
भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक वकार रसूल वानी के उस ऑडियो क्लिप पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की जो तत्कालीन डोडा-रामबन-किश्तवाड़ पट्टी के मतदाताओं के सोशल मीडिया समूह पर वायरल हुआ था।
पार्टी ने दावा किया कि ऑडियो में वानी ने मतदान के दिन गुरुवार को उधमपुर-डोडा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया।
भारत की सम्प्रभुता पर हमला करने वाले अब्दुल्ला-मु़फ्ती पर हो कार्रवाई : VHP
अपनी शिकायत में भाजपा ने निर्वाचन आयोग और जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, वानी और विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करने का अनुरोध किया है। सिंह उधमपुर से कांग्रेस उम्मीदवार हैं।
भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि वानी न सिर्फ मतदान के दिन प्रचार कर रहे थे बल्कि एक खास धर्म तथा क्षेत्र के लोगों को ‘‘सांप्रदायिक आधार पर’’ कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिये कह रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



