जम्मू और कश्मीर में मौसम करवट ले चुका है। घाटी में मंगलवार को हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलने लगीं। कश्मीर डिवीजन और केंद्र शासित राज्य लद्दाख के ऊपरी इलाकों में पिछले 12 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बर्फबारी हुई।
बफीर्ले पहाड़ों से चलने वाली सर्द हवाओं ने लद्दाख में तापमान में गिरावट ला दी क्योंकि स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि गुरुवार को दोपहर बाद तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, मौसम की ऐसी ही स्थिति गुरुवार तक जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद मौसम में सुधार आ सकता है।

श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड को भारी बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है और केवल हल्के वाहनों को अनुमति दी गई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री नीचे था, जबकि पहलगाम और गुलमर्ग में शून्य से क्रमश: 0.2 और 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
लद्दाख के लेह शहर में तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कारगिल शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। जम्मू शहर में, न्यूनतम तापमान 13.7 था; कटरा में 11.4, बटोटे में 2.6, बन्नीहाल में 2.4 और भद्रवाह में 2.7 डिग्री सेल्सियस था।


Download Android App
Download iOS App



