दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके काफी देर तक महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कश्मीर के श्रीनगर और पाकिस्तान के लाहौर में भी झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई है, वहीं भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर हिंदूकुश इलाके में था
आपको बता दे कि पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं।
यह भूकंप बुधवार की दोपहर करीब 12.40 पर आया। दिल्ली में जैसे ही लोगों ने झटके महसूस किए, लोग सडक़ों पर आ गए। वहीं श्रीनगर में भी लोग अपने-अपने घरों से निकलकर सडक़ों पर आ गए। खबर लिखे जाने तक भूकंप से किसी भी जान-माल के हानि की जानकारी नहीं है।
इससे पहले मणिपुर में रविवार 7 जनवरी 2018 को दोपहर बाद लोगों द्वारा भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूसर्वेक्षण एजेंसी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 आंकी गई थी।
वहीं ,इससे पहले 11 दिसंबर 2017 को जम्मू-कश्मीर और मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. जम्मू कश्मीर में तड़के तो मेघालय में सुबह 8 बजे भूकंप के झटके आए. दोनों जगहों पर आए झटकों की तीव्रता करीब पांच थी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



