जम्मू-कश्मीर में के बार फिर से शनिवार को भूकंप झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर 4.8 भूकंप तीव्रता की गयी। हालांकि, इसका असर सिर्फ श्रीनगर शहर और आसपास के इलाकों में ही महसूस किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप अपराह्न 12.02 बजे आया और इसका केंद्र जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “यह 34.86 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.06 डिग्री पूर्वी देशांतर पर आया।”
बता दें कि शुक्रवार को लद्दाख क्षेत्र में शाम 5.4 और 3.6 की मध्यम तीव्रता वाला भूकंप दो बार आया। एनसीएस ने कहा कि 5.4 तीव्रता वाला भूकंप शाम चार बज कर 27 मिनट पर आया। वहीं, 3.6 तीव्रता वाला भूकंप शाम पांच बज कर 29 मिनट पर आया।


Download Android App
Download iOS App



