हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धड़ के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारुक को फिर से नजरबंद कर लिया गया जबकि जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) अध्यक्ष यासीन मलिक को श्रीनगर केंद्रीय जेल में रखा गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कश्मीर घाटी में कानून एवं व्यवस्था के मद्देनजर अलगाववादी नेताओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गयी है।
अलगाववादी संगठनों ने सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान तथा आतंकवादियों के मुठभेड़ में मारे जाने की घटनाओं के विरोध में आज हड़ताल का आह्वान किया है।
जेकेएलएफ के प्रवक्ता ने बताया कि मलिक को उसके मैसुमा स्थित आवास से कल सुबह गिरफ्तार किया गया और उसे श्रीनगर स्थित केंद्रीय जेल में रखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



