जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने राजभवन में नागरिक प्रशासन, पुलिस, सेना, अर्द्धसैनिक बल और खुफिया एजेंसियों के साथ बैठक करके राज्य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है।
राजभवन के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि एन एन वोहरा ने बैठक में सुरक्षा प्रबंधन से जुड़ मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में नागरिक प्रशासन, पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस, सेना और राज्य की खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
J&K : पुंछ जिले में विस्फोटक के साथ हथियारों का जखीरा बरामद
एन एन वोहरा ने वरिष्ठ अधिकारियों से राज्य की सुरक्षा से जुडी सभी क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति और उभरती चुनौतियों का क्षेत्रवार जानकारी ली।
एन एन वोहरा ने दोहराया कि जमीनी स्थिति पर नजदीकी नजर रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए सुरक्षा बलों और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
राज्यपाल ने पिछले चार सप्ताह में घुसपैठ की कोशिश के पैटर्न पर विचार करते हुए नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ने और सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी जोर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



