जम्मू कश्मीर मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के उपाध्यक्ष और राज्य के डिप्टी ग्रैंड मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम ने एक विवादित बयान दिया है। बयान में ग्रैंड मुफ्ती ने कहा कि हिन्दुस्तान में मुसलमानों को एक अलग देश की मांग करने की जरूरत है। मुफ्ती मंगलवार को श्रीनगर में प्रेस कॉन्फेंस कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय मुसलमान अपने लिए अलग मुल्क की मांग करें।
केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए मुफ्ती ने कहा कि हिंदुस्तान में मुसलमानों के हालात बेहद खराब हैं। ग्रैंड मुफ्ती ने कहा, ”मेरे कहने का जो मक़सद यह था कि मुसलमानों को RSS और BJP देश के भीतर दूसरा पाकिस्तान बनाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।” कभी अजान को मुद्दा बनाया जाता है तो कभी किसी और चीज को लेकर।
हिदुस्तान में मुसलमान दबाव की जिंदगी जी रहे हैं। ऐसे में लगता है कि हिंदुस्तान तबाही की ओर जा रहा है। सुरक्षाबलों द्वारा हाल ही में की गयी शोपियां में फायरिंग पर कहा कि भारत को कुछ दिनों में कश्मीर छोड़ना होगा। कश्मीरियों को अब और बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। हालांकि बाद में एक प्रमुख मीडिया संस्थान से बात करते हुए उन्होंने अपनी सफाई भी पेश की। मुफ्ती के इस गैरजिम्मेदाराना बयान से कश्मीर की लगभग सभी पार्टीयों ने किनारा किया है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



