हंदवाड़ा : मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर, 5 जवान शहीद, सर्च अभियान जारी

Summary :

कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में शुक्रवार को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

जम्मू एवं कश्मीर के हंदवाड़ा इलाके में 48 घंटे चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए व पांच जवान शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में एक नागरिक की भी मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने रविवार को कहा, ”दो आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ अब बंद हो गई है, लेकिन तलाशी अभियान चल रहा है।” मारे गए आतंकवादियों की अभी शिनाख्त की जानी है।

encounter in Pinglan area

कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के बाबागुंड गांव में शुक्रवार को मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। सीआरपीएफ के दो जवान व दो पुलिसकर्मी शुक्रवार को उस समय शहीद हो गए, जब एक आतंकवादी जिसे मृत समझा गया था अचानक घर के मलबे से उठा और सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा।

पुलिस ने कहा कि एक घायल जवान की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई। मुठभेड़ में सात अन्य सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए हैं। सुरक्षा बल के साथ प्रदर्शनकारियों के संघर्ष में एक नागरिक की मौत हो गई। प्रदर्शनकारी अभियान में बाधा डाल रहे थे।

जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान से निपटने के लिए पुंछ और राजौरी में 400 बंकरों को मंजूरी

Desk Team