जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर यासीन इत्तू मारा गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकरी दी है। शोपियां में हुए एनकाउंटर में रविवार को सेना ने तीनों ही आतंकियों को मार गिराया था। बात दें कि शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना ने तीनों आतंकियों को मार गिराया है।
यासीन इत्तू (40) हिजबुल का ऑपरेशन कमांडर था। एक वर्ष पहले उसके एक एक्सीडेंट में मारे जाने की खबरें आई थीं लेकिन बाद में ये खबरें गलत साबित हुईं। दरअसल हिजबुल के कई वीडियोज में यासीन नजर आ चुका था।
साल 2016 में हिजबुल के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद यासीन ने कई रैलियों को संबोधित किया था। जिसके बाद उसकी फोटोग्राफ भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। बताते चलें कि इस वर्ष अब तक सेना ने कश्मीर घाटी में करीब 128 आतंकियों को मार गिराया है। पिछले 7 वर्षों में आतंकियों के मारे जाने का यह सर्वोच्च आंकड़ा है।


Download Android App
Download iOS App



