केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री शनिवार को केंद्र शाषित प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के जम्मू-कश्मीर पहुंचे। साल 2019, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अमित शाह का जम्मू-कश्मीर का यह पहला दौरा है।
अमित शाह आज कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे और नगरोटा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), जम्मू के परिसर में एक बहु-विषयक अनुसंधान केंद्र भी समर्पित करेंगे। केंद्रीय मंत्री के जम्मू पहुंचने से पहले सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, आतंक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया सख्त संदेश
पहले खराब मौसम को देखते हुए जनसभा का स्थान बदल दिया गया था, लेकिन रविवार की सुबह एक अधिकारी ने बताया कि जनसभा के स्थान में कोई बदलाव नहीं होगा और गृहमंत्री अमित शाह भगवती नगर में रैली को संबोधित करेंगे है।


Download Android App
Download iOS App



