हेयर स्टाइल के बाद जिम में पसीना बहा रहे लालू के लाल तेज प्रताप, फोटो सांझा करते हुए दिया यह खास मैसेज

Summary :

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सियासी जगत में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सियासी जगत में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों भले ही उन्होंने अपनी ही पार्टी और परिवार से नाराजगी के चलते दूरियां बढ़ाली हो लेकिन उनका हर अंदाज लोगों को पसंद आता है। दरअसल, तेज प्रताप यादव अब नए रूप में नजर आए हैं, वह अब जिम में पसीना बहा रहे हैं। तेज प्रताप ने ट्विटर पर एक फोटो सांझा करते हुए कहा है, इसमें वे जिम में वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने फोटो में कैप्शन लिखा कि ‘यदि आपको समय नहीं मिलता है, यदि आप काम नहीं करते हैं, तो आपको परिणाम नहीं मिलता है।’ 

फॉलोअर्स ने की तेज प्रताप की खूब तारीफ 
तेज प्रताप की इस फोटो की उनके फॉलोअर्स ने खूब तारीफ की, राजद से दूर नजर आ रहे तेज प्रताप ऐसे ही कुछ पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने ‘छात्र जनशक्ति परिषद’ नाम से अपना खुद का छात्र संगठन बनाने की घोषणा की। राजद के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी के मुताबिक तेज प्रताप छात्र संगठन के प्रतीक के रूप में लालटेन (राजद का चिन्ह) का उपयोग करना चाहते थे, लेकिन उन्हें मंजूरी नहीं दी गई। बता दें कि इससे पहले तेजप्रताप ने लेफ्ट से कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार पर निशाना साधा था।
 तेज प्रताप ने शेयर की थी हेयर स्टाइल की तस्वीरें 
उन्होंने कहा कि जबसे आए हो, अक्कड़-बक्कड़ कुच्छो बोलते जा रहे हो! गैंग वाले थे, अब नेता बनने का शौक पाले हो का? याद रखो कि अगर लालू यादव जी ना होते तो शायद तुम भी ना होते! बताते चलें कि फिटनेस की तस्वीर से कुछ दिन पहले तेज प्रताप का नया हेयर स्टाइल सामने आया था। तेज प्रताप ने खुद अपने हेयर स्टाइल की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने विरोधियों पर तंज कस्ते हुए लिखा था कि तुम मजाक उड़ाओ, हम तुम्हारी धज्जियां उड़ा देंगे। तेज प्रताप के इस पोस्ट पर लोग कमेंट के जरिए उनको नसीहत देते हुए नजर आए कि राजद और छोटे भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ उन्हें बगावती तेवर अख्तियार नहीं करना चाहिए।

Desk Team