जम्मू और कश्मीर के जम्मू जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ड्रोन के जरिए हथियार और गोला-बारूद गिराने की पाकिस्तान की कोशिश को रात भर में नाकाम कर दिया। बीएसएफ के सूत्रों ने कहा, शनिवार शाम को अरनिया सेक्टर में भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसने वाले दो ड्रोनों पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों की नजर पड़ी। सीमा पर स्थित जबोवल और विक्रम इन दो चौकियों के समीप इस मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) को मंडराते हुए देखा गया, जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने इन्हें गिराने के लिए इन पर करीब 15 दफा गोलियां चलाईं। इससे ये पाकिस्तान की तरफ वापस लौट गए और इस तरह से इनकी कोशिशें नाकाम कर दी गईं।
सूत्रों ने कहा कि सीमा पर युद्धविराम का सम्मान करने के लिए दोनों देशों के बीच हुए डीजीएमओ समझौते के बाद से आतंकियों द्वारा हथियार और गोला-बारूद गिराने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल में अधिकता देखी गई है।


Download Android App
Download iOS App



