जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (Line of control) के पास सेना ने एक “घुसपैठिए“ को मार गिराया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात को सेना के जवानों ने उरी के दुलानजा में नियंत्रण रेखा के पास एक “घुसपैठिए“ को ढेर कर दिया।
उन्होंने “घुसपैठिए“ की पहचान सरफराज़ मीर (56) के तौर पर की जो उरी के कुंडीबारजला कमालकोटे का रहने वाला था। अधिकारी ने बताया, “ मरी 1990 में नियंत्रण रेखा के पार चला गया था और फिर 1992 में वापस आ गया था। उसने 1995 में (सुरक्षा बलों के समक्ष) समर्पण कर दिया था और फिर 2005 में वापस पाकिस्तान चला गया था।’’ उन्होंने बताया कि मीर के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में अधिकारियों द्वारा जारी पहचान पत्र और एक राइफल बरामद हुई है।


Download Android App
Download iOS App



