सेना के सतर्क जवानों ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दी, जिसमें एक घुसपैठिया घायल हो गया और दो को जिंदा पकड़ लिया गया।
चेतन पोस्ट के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम
आधिकारिक सूत्रों ने कहा, पुंछ जिले के खारी सेक्टर में चेतन पोस्ट के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। इसमें एक घुसपैठिया घायल हो गया और दो जिंदा पकड़े गए।उनके कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और ड्रग्स के पैकेट बरामद किए गए हैं।सूत्रों ने कहा कि इलाके में तलाशी चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



