श्रीनगर : केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के कश्मीर दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के अलावा सुरक्षाबलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। श्री सिंह अपने चार दिवसीय दौरे के तहत यहां श्रीनगर पहुंच चुके हैं। इस दौरान वह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों से मुलाकात करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री सिंह के दौरे को लेकर फील्ड कमांडरों को सुरक्षा संबंधी ताजा आदेश जारी किए गए हैं जिनके तहत उन्हें पूरे दक्षिण कश्मीर में अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार के आतंकवादी हमले से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।
बीच, दक्षिण कश्मीर के शोपियां और कुलगाम जिले के विभिन्न गांवों में आज सुबह से ही व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। केन्द्रीय गृह मंत्री इस दौरान अनंतनाग की जिला पुलिस लाइन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा श्री सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनंतनाग के खानाबल में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों से भी मुलाकात करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



