इस्लामी तंजीम-ए-आजादी (आईटीईए) के अध्यक्ष अब्दुल समाज इंकलाबी के खिलाफ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आईटीईए ने बताया कि इंकलाबी को त्राल के निकट हिजबुल मुजाहिदीन के मारे गये कमांडर बुरहान वानी के घर से छह जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इंकलाबी को लगभग 13 दिन के लिए त्राल में पुलिस लॉकअप में रखा गया था। उसे 19 जुलाई को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उसे श्रीनगर की केन्द्रीय कारागार में रखा गया।
इंकलाबी को 25 जुलाई को एसएमएचएस अस्पताल में रखा गया जहां ह्रदय संबंधी समस्या के बाद उसे भर्ती करने की सलाह दी गई।


Download Android App
Download iOS App



