जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में 200 फुट गहरी एक खाई में एक निजी वाहन के गिर जाने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना रामबन से करीब 25 किलोमीटर दूर पोगल-परिस्तान सड़क से लगे सीनबत्ती के नजदीक सोमवार की रात में हुई ।
उन्होंने बताया कि वाहन सीनबत्ती की ओर जा रही थी और एक मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह खाई में गिर गई। बचाव अभियान तत्काल शुरू किया गया और तीन व्यक्ति मिलाप सिंह (55), केशु राम (44) और राजू सिंह (24) मृत पाए गए।
अधिकारी ने बताया कि उखरल में जन स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रारंभिक उपचार के बाद घायल रियाज अहमद (चालक), कल्याण सिंह, करतार सिंह, फ्लोवर सिंह और हरी ओम को रामबन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Download Android App
Download iOS App



