जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में रविवार को लिड्डर नदी के तट पर ‘छड़ी-मुबारक’, ‘पूजन’ और ‘विसर्जन’ के साथ वार्षिक अमरनाथ यात्रा का समापन हो गया।
इसके संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरी ने एक बयान में कहा कि छड़ी-मुबारक की वार्षिक तीर्थयात्रा पहलगाम में अपने अंतिम अनुष्ठान ‘पूजन’ और ‘विसर्जन’ के साथ संपन्न हुई।
देश के विभिन्न हिस्सों से आए संतों और तीर्थयात्रियों का समूह पूजा में शामिल हुआ। बाद में ‘कढ़ी-पकौड़ी’ का भंडारा आयोजन किया गया और उन्हें ‘दक्षिणा’ भी दी गई।
सभा को संबोधित करते हुए गिरि ने इस सफल यात्रा के लिए भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, आम नागरिकों और व्यवस्था करने में शामिल सभी एजेंसियों को बधाई के साथ-साथ धन्यवाद दिया।


Download Android App
Download iOS App



