केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने एक संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। उन्होंने बताया, पुलिस और सीआरपीएफ ने श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में ख्वाजा बाजार चौक में एक संदिग्ध बैग पड़ा देखा।
बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

पुलिस ने बताया कि, सुरक्षा बलों द्वारा आईईडी देखे जाने के बाद उन्होंने बम निरोधक दस्ते के दल को मौके पर बुलाया जिसने बैग में चार से पांच लीटर का प्रेशर कुकर (संदिग्ध आईईडी) देखा। जिसके बाद वहां पहुंची बम निष्क्रिय दस्ते टीम ने आईईडी को वहीं निष्क्रिय कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



