नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया है।पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला में कोरोना के हल्के लक्षण थे और वह ठीक हो रहे है।
पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि डॉ अब्दुल्ला ने कुछ दिनों पहले कोरोना टेस्ट कराया था। उनका टेस्ट पॉजीटिव आया था। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण थे और अब वे ठीक हो रहे है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
इससे पहले श्री अब्दुल्ला 30 मार्च, 2021 को कोरोना संक्रमित हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



