जम्मू & कश्मीर सरकार ने 13 विकास परियोजनाओं के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों की 123 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरित की है।
राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 30 जून को हुयी 99 वें वन सलाहकार समिति की बैठक की सिफारिशों के अनुसार 13 विकास परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान करते हुये वन भूमि हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में कल यहां हुयी राज्य कैबिनेट की बैठक में रेलवे लाइन, पीएमजीएसवाई सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकास गतिविधियों के लिए वन भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी गई।


Download Android App
Download iOS App



