जम्मू & कश्मीर सरकार ने 5 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ग्रेड में पदोन्नति की।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में कल शाम मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने डी आर डोले, नवीन अग्रवाल, वी के सिंह, एस एम सहाय और दिलबाग सिंह की पदोन्नति को मंजूरी दी, जो एक जनवरी 2017 से प्रभावी होगी।
प्रवक्ता ने बताया कि डोले, अग्रवाल और सहाय की प्रो फोर्मा आधार पर और सिंह एवं दिलबाग की कैडर के भीतर पदोन्नति की गई।


Download Android App
Download iOS App



