जम्मू कश्मीर स्थित बांदीपोरा के हाजिन इलाके में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। वहीं आतंकियों की गोली से 2 जवान भी शहीद हो गए। सेना ने अपने बयान में कहा है कि शहीद होने वाले एयर फोर्स गरुड़ के कमांडो हैं। गरुड़ के कमांडो आर्मी के साथ ऑपरेशनल ट्रेनिंग ले रहे थे। शहीद होने वाले कमांडर्स के नाम मिलिंद किशोर और नीलीश कुमार नाय्यर है।
J&K: 2 Army men have lost their lives during encounter in Bandipora’s Hajin (J&K). 2 terrorists gunned down. Ops continue.(visuals deferred) pic.twitter.com/vfmeLknPmq
— ANI (@ANI) October 11, 2017
रिपोर्ट के अनुसार, एक घर में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के बाद बुधवार तड़के सुरक्षा बलों ने परिबल गांव को घेर लिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बल जैसे ही उस घर के पास पहुंचे जहां आतंकवादी छिपे हुए थे तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोली चलानी शुरू कर दी, जिससे जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई।


Download Android App
Download iOS App



