राष्ट्रपति कोविंद और PM मोदी ने दीं अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Summary :

NULL

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महानायक अमिताभ बच्चन को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में शुभकामना संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, आला सिने हस्ती तथा समाज व राष्ट्र निर्माण के अभियानों के प्रबल पक्षधर अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनायें राष्ट्रपति कोविन्द। बिग बी का आज 75वां जन्मदिन है। उनका जन्म उथर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था।

मोदी ने भी बिग बी को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, जन्मदिन मुबारक हो अमिताभ बच्चन। भारत को उनकी सिनेमाई प्रतिभा और कई सामाजिक कायो’ में योगदान पर गर्व है। मैं उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

आनंद, जंजीर, अभिमान, दीवार, शहंशाह, शोले, अमर अकबर एंथनी, मुकद्दर का सिकंदर, लावारिस, डॉन, सरकार, ब्लैक, बागबान, आदि उनके करियर की हिट फिल्मों में शामिल हैं। अमिताभ को चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने 15 फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते हैं। अमिताभ पद्म श्री (1984), पद्म भूषण (2001), पद्म विभूषण (2015) भी प्राप्त कर चुके हैं। इन दिनों वह छोटे पर्दे पर कौन बनेगा करोड़पति की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं।

Desk Team