लुधियाना-गुरदासपुर : पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। ये सीट भारतीय जनता पार्टी के सांसद विनोद खन्ना की अप्रैल, 2017 में मौत के बाद खाली हुई थी। इस बार ये मुकाबला में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है। संसदीय हलके में 457 संवेदनशील और 57 अतिसंवेदनशील केंद्र हैं। मतदान शाम पांच बजे तक होगा।
गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव का आखिरी वक्त आ गया। अंतिम दिन सभी सियाासी दलों में अपनी-अपनी समस्त ताकत झोंक दी। अपने-अपने दावों के बीच पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से आएं हुए अधिकांश पार्टी प्रत्याशियों के समर्थक बाहर से ही अपने-अपने मनपसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मोबाइल फोन के जरिए प्रचार करते दिखे। हालांकि चुनाव आयोग के आदेशों पर लोकसभा क्षेत्र की सीमाएं सील कर दी गई है।
पंजाब पुलिस के अतिरिक्त अद्र्धसैनिक बलों की 8 कम्पिनयों ने भी संवेदनशील हलकों में मोर्चा संभाल रखा है। बुधवार को मतदान होना है, इसके लिए भी पूरी तैयारी हो चुकी है। गुरदासपुर और पठानकोट के जिलों में कुल 1981 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियां मोर्चा संभाल चुकी है। वोट प्रक्रिया को पूरा करने के लिए हरएक पोलिंग स्टेशन पर प्रोजाइडिंग अधिकारी और 4 पोलिंग अफसर नियुक्त किए गए है। हरेक विधानसभा में वीवी मशीनों द्वारा वोटें डाली जानी है। जबकि इस चुनाव के लिए सहायक रिटर्निग अधिकारियों द्वारा 565 पोलिंग बूथों के लिए पोलिग पार्टियां रवाना कर दी गई है।
इस बात की जानकारी देते हुए रिर्टनिंग अफसर कम डिप्टी कमीश्रर गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने बताया कि मानयोग भारत चुनाव कमीशन की हिदायतों के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया के समस्त प्रबंध पूरे कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि गुरदासपुर लोकसभा हलके में जिला गुरदासपुर के 6 विधानसभा हलके है, जिनमें गुरदासपुर, दीनानगर, डेरा बाबा नानक, फतेहगढ़ चूडिय़ा, बटाला और कादिया शामिल है, जबकि पठानकोट जिले के अंदर 3 हलके सुजानपुर, भोआ और पठानकोट विधानसभा हलका शामिल है। चुनाव प्रक्रिया के लिए 8,500 पोलिंग स्टाफ और 10,500 पुलिस और पैरामिल्ट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए है ताकि सुरक्षा प्रबंधों के चलते चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से पूरी की जा सकें। इस दौरान रिर्टनिग अधिकारी सिद्धू द्वारा अलग-अलग सेंटरों का दौरा किया जा रहा है। उन्होंने जिले के वोटरों को अपील करते हुए कहा कि 11 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक अपने वोटों के अधिकार बिना किसी डर और लालच के किया जाएं।
जिक्रयोग है कि इन चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील जाखड़, अकाली-भाजपा प्रत्याशी स्वर्णजीत सिंह सलारियां और आप के सुरेश खजूरिया समेत 11 उम्मीदवार भागय अजमा रहे है। कांग्रेस और अकाली-भाजपा की नाक का सवाल बने इन चुनावों में 15,17,436 वोटर है, जिनमें 8,07,924 वोटर पुरूष और 7,0,498 महिलाएं है जबकि 14 थर्ड जैंडर है जो अपने-अपने मनपसंदीदा प्रत्याशी को वोट डालेंगे।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



