जम्मू-कश्मीर में पिछले चौबीस घंटो के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद राज्य के कई इलाकों को आज रेड जोन या निरुद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है गौतलब हो कि आज यहां संक्रमण के नए मामले सामने आने के साथ ही एक मरीज की मौत भी हो गई है।
जिला विकास आयुक्त सुषमा चौहान ने जिले में नए रेड जोन घोषित करने के वास्ते चार अलग-अलग आदेश जारी करते हुए कहा कि पहले से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) रेड जोन घोषित किए गए गांवों में लागू होगी, जहां आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी अन्य कार्य पर लॉकडाउन के नियमों के तहत प्रतिबंध लागू रहेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू की जिला विकास आयुक्त सुषमा चौहान ने त्रिकुटा नगर के नगर निगम वार्ड संख्या 52, 53 और 54, गोरखा नगर के वार्ड संख्या 48, कानाचक के कल्याणपुरा और चन्नी-मवलियां गांव और मीरन साहिब के सिम्बल और खारीआं गांव को रेड जोन घोषित किया। चौहान द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों का हवाला देते हुए अधिकारियों ने कहा कि संक्रमण के ताजा मामले सामने आने और एक मरीज की मौत होने के बाद क्षेत्रों को रेड जोन या निरुद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।


Download Android App
Download iOS App



