जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे तीन सेक्टरों में स्थित अग्रिम क्षेत्रों एवं चौकियों पर पाकिस्तान की सेना की ओर से शुक्रवार को भारी गोलाबारी की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आज शाम छह बजे के आसपास, पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। यह गोलाबारी नियंत्रण रेखा पर पुंछ जिले के किरनी, कसबा और मालती सेक्टरों में की गई।’’
प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।


Download Android App
Download iOS App



